भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी की दीवानी पूरी दुनिया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार से टेस्ट सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में शुरु हुआ है। इसी दौरान विराट कोहली अपने सबसे खास फैन से मिले।
यह शख्स विराट कोहली का सबसे बड़ा फैन है हम इसलिए ऐसा बोल रहे हैं क्योंकि इन्होंने विराट कोहली के टैटू अपने पूरे शरीर पर बनाए हुए हैं। विराट कोहली के इस खास फैन का नाम पिंटू है। पिंटू ने अपने शरीर पर विराट कोहली के नाम के साथ-साथ उनकी तस्वीर भी बनवाई हुई है।
विराट कोहली का सबसे बड़ा फैन है पिंटू
पिंटू बेहरा ने विराट कोहली से जुड़े अपने शरीर पर 15 टैटू बनवाए हुए हैं। ओडिशा के पिंटू भारत का हर मैच स्टेडियम में देखने जाते हैं। पिंटू अपने पसंदीदा क्रिकेट विराट कोहली को हमेशा से चीयर करते नजर आते हैं।
इस बार भी विराट कोहली और भारतीय टीम को चीयर करने पिंटू स्टेडियम पहुंचे। विराट कोहली ने इस बार अपने इस सबसे बड़े फैन से मुलाकात की और जैसे ही विराट कोहली ने पिंटू को देखा वैसे ही वह भावूक हो गए।
सोशल मीडिया पर विराट कोहली और पिंटू की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि पिंटू ने विराट कोहली की सारी उपलब्धियां और उनके जर्सी का नंबर अपने शरीर पर बनवाया हुआ है।
अपने पसंदीदा क्रिकेटर की हर छोटी से बड़ी चीजें अपने शरीर पर बनवाया यह बहुत बड़ी बात होती है। पिंटू ने विराट कोहली के नाम पर अपना शरीर कर दिया है इसके लिए उन्हें दिल से सलाम पूरा देश कर रहा है। विराट कोहली को भी टैटू बनवाने का शौक है उन्होंने भी अपने शरीर पर कई सारे टैटू गुदवाए हुए हैं।