टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की एक्ट्रेस पत्नी अब शायद 4 दिन बाद मां बन सकती है। वैसे तो इस बारे में कोई पक्की खबर नहीं है,मगर पति विराट कोहली की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल कप्तान कोहली ने ट्विटर पर एक फोटो साझा की है। इस फोटो में विराट विक्ट्री पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इतना ही नहीं इसी एक फोटो ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बजार भी गर्म कर दिया है। जी हां विराट और अनुष्का के फैंस इस फोटो को देखकर अपने अलग-अलग तरह के कयास लगाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में फैंस कमेंट करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
कुछ फैंस का कहना यह है कि विराट चार उंगलियां दिखाकर यह बताना चाह रहे हैं कि 4 दिन बाद ही खुशखबरी आने वाली है। वहीं जबकि कुछ फैंस का कहना था कि विराट ने दो बार दो का साइन दिखाया है इसका मतबल खुशखबरी 22 दिनों के बाद आनी है। अगर ऐसा कुछ होता है तो विराट कोहली को अपना इंग्लैंड टूर भी मिस करना पड़ सकता है।
✌️😁 pic.twitter.com/4aX9KYZjjv
— Virat Kohli (@imVkohli) January 5, 2021
Four days to go omgggg ❤😍😘🥰😝😘🥰😻🌺🌻🌹🌷
— Silly Point (@FarziCricketer) January 5, 2021
मालूम हो पिछले साल अगस्त के महीने में विरुष्का ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पैरेंट्स बनने वाली इस जानकारी को फैंस के साथ शेयर किया था। वहीं इसके बाद से ही अनुष्का और विराट के चाहने वाले उनके पहले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं विराट कोहली हाल ही में चल रही भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद पत्नी अनुष्का का ख्याल रख रहे है और इसी वजह से वह भारत लौट आए हैं।