भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों और अगामी 3 टी20 मैचों की सीरीज में आराम दिया गया है। विराट की जगह इन मैचों में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली ने 2017 दिसंबर में शादी की थी।
विराट और अनुष्का एक दूसरे को हर जगह स्पोर्ट करते हुए नजर आते हैं। न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी जहां वह टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज जीती थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 71 सालों में पहली बार इतिहास रचते हुए टेस्ट सीरीज 2-1 से और वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत ने 10 साल बाद पहली बार न्यूजीलैंड में भी वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
अनुष्का के साथ शेयर की विराट ने तस्वीर
विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में वह दोनों एक प्राइवेट जेट के सामने खड़े हुए हैं। इस तस्वीर के साथ विराट कोहली ने कैप्शन देेते हुए लिखा है- अब हम दूर जा रहे हैं अनुष्का के साथ सफर। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा छुट्टियां बिताने जा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियन ओपन देखने गए थे अनुष्का और विराट
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरों से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दें कि विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन भी देखने गए थे जहां पर उन्होंने रोजर फेडरर के साथ तस्वीर शेयर की थी।
अनुष्का शर्मा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी जिसमें वह पार्क में बेंच पर बैठी हुईं हैं। अुनष्का ने डेनिम जैकेट और सफेद पैंट पहनी हुईं थी और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
अनुष्का ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने ब्लू ड्रेस और स्ट्रॉ हैट पहनी थी और वह समुद्र के किनारे पोज देती हुई नजर आ रही हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने के बाद अब विराट कोहली को एक शानदार छुट्टियों की जरूरत है और वो भी अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा के साथ।
अुनष्का शर्मा की फिल्मों के बारे में बात करें तो आखिरी फिल्म आनंद एल राय की जीरो थी जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। अनुष्का की आने वाली फिल्म Kaneda है जिसमें उनके साथ गायक दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा अनुष्का नेटफ्लिक्स के लिए एक हॉरर फिल्म का निर्माण भी करेंगी।