आप अपने फेवरेट क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में काफी कुछ जानते होंगे पर आज हम आपको इनकी पत्नियों के प्रोफेशन के बारे में बताने जा रहे है। ये सब अपने लिए एक स्थापित करियर बना चुकी है और इस क्रिकेटरों से शादी से पहले भी अपने प्रोफेशन में सशक्त महिला रही है।
प्रियंका चौधरी : स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना की खूबसूरत पत्नी प्रियंका ने बी.टेक. किया है। शादी से पहले प्रियंका ने आईटी फर्म में जॉब के साथ ही एम्स्टर्डम की एक बैंक में भी काम किया है।
सफा बैग : ऑलराउंडर इरफान पठान की बेगम सफा दिखने में बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन पठान के साथ तो वो अक्सर ही अपना चेहरा छुपाए नजर आती हैं। बता दें कि शादी से पहले सफा एक मॉडल थीं।
साक्षी धोनी :कैप्टनकूल के नाम से मशूहर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। साक्षी ने कोलकता के ‘ताज बंगाल होटल’ में इंटर्नशिप भी की है।
रितिका सजदेह : भारत के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की पत्नी रितिका रोहित के साथ ही अन्य खिलाड़ियों की भी स्पोर्ट्स मैनेजर हैं।
दीपिका पल्लीकल : कार्तिक की तरह दीपिका भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। दीपिका जानी-मानी भारतीय स्कॉश प्लेयर हैं। और आपको बता दें ये कार्तिक की दूसरी पत्नी है।
शीतल गौतम: टीम के स्टार खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने 2016 में शीतल गौतम से शादी की थी। शीतल पेशे से टेनिस खिलाड़ी रही हैं।
हसीन जहां : मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन भले ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हो पर कोलकता से ताल्लुक रखने वाली हसीन मॉडलिंग किया करती थीं।
आरती अहलावत : वीरेंद्र सहवाग की पत्नी मतलब आरती पहले पीआर (पब्लिक रिलेशन्स) प्रोफेशनल हुआ करती थीं।
हेज़ल कीच : स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह की पत्नी हेज़ल कीच एक ब्रिटिश मॉडल हैं। वो कुछ टीवी सीरियल्स के साथ ही फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
गीता बसरा : भारत के श्रेष्ठ ऑफ स्पिनर भज्जी की पत्नी गीता बॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं। गीता ‘द ट्रेन’ और ‘जिला गाजियाबाद जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।