मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब तीन बार जीता हुआ है। आईपीएल 2019 की नीलामी में भारतीय टीम के विस्फोटक खिलाड़ी युवराज सिंह को टीम का हिस्सा बनाया है। पिछले साल युवराज सिंह किंग्स इलेवन टीम का हिस्सा थे लेकिन उस सीजन उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था।
जिसकी वजह से किंग्स इलेवन ने उन्हें रिलीज कर दिया। इस साल नीलामी के पहले राउंड में युवराज सिंह अनसोल्ड रहे थे उसके बाद दूसरे राउंड में मुंबई ने उन्हें बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ लिया।
पोस्ट किया था मुंबई ने
सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस बहुत सक्रिय रहने वाली टीम है। बता दें कि इस समय मुंबई इंडियस टीम का फोटो शूट चल रहा है और इसी शूट की एक फोटो सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस ने पोस्ट की है।
यहां पढ़ें इंस्टाग्राम का पोस्ट: https://www.instagram.com/p/BuoFg8VAEHm/?utm_source=ig_embed
मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और इसमें उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि युवराज सिंह को देखते ही सबसे पहली बात आपके दिमाग में क्या आती है।
रिप्लाई किया स्टुअर्ट ब्रॉड ने
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी गेंदबाजी से कई धुरंधर बल्लेबाजों को चौंकाया है। लेकिन उनके लिए युवराज सिंह किसी बुरे सपने से कम नहीं है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक ब्रॉड को टी20 इंटरनेशनल मैच केदौरान एक ओवर में युवराज ने 6 छक्के लगाए थे। हालांकि टी20 के बाकी मैचों में कई गेंदबाजों को उनके ओवर में सारी गेंदों पर छक्के लग चुके हैं।
2007 के विश्व टी20 के एक मैच में युवराज सिंह ने ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगा दिए थे। युवराज सिंह के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा वाकया फिर किसी ने नहीं किया। यही वजह है कि ब्रॉड ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए 6 लिखा था।
पीछे नहीं रहे युवराज भी
स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने एक ओवर की सभी गेंदों में छक्का खाने के बाद आज भी वह टेस्ट क्रिकेट के दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने कैरियर में 400 विकेट लिए हुए हैं।
इसी वजह से उन्होंने युवराज सिंह की तस्वीर पर कमेंट किया जिसके बाद युवराज ने भी उन्हें रिप्लाई करने में देरी नहीं की। युवराज ने लिखा, स्टुअर्ट ब्रॉड, लोल यही वजह है कि तुम्हारे नाम 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट हैं। लेजेंड।