नई दिल्ली : सीओए और बीसीसीआई के बीच आपसी मतभेद बदतर हो गए जब विनोद राय की अध्यक्षता वाली प्रशासकों की समिति ने भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के नये प्रमुख अजीत सिंह की नियुक्ति कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी की सहमति के बिना ही मंजूर कर दी। बीसीसीआई के महाप्रबंधक (प्रशासन) प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी के कार्यकाल को विस्तार देने के चौधरी के प्रस्ताव को भी दो सदस्यीय समिति ने आज खारिज कर दिया। सीओए ने कार्यवाहक सचिव चौधरी के सिंह के नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर करने का इंतजार किया लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर से इनकार कर दिया।
दिल्ली के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी नीरज कुमार का कार्यकाल आज खत्म होने के कारण नये वित्तीय वर्ष के लिये नियुक्ति अनिवार्य थी। कुमार आईपीएल तक अगले दो महीने सिंह की मदद करेंगे। बोर्ड का प्रस्तावित संविधान उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन हैं और जब तब उस पर फैसला नहीं आता बीसीसीआई केवल बोर्ड के मौजूदा नियमों के तहत ही नियुक्ति कर सकता है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



