नई दिल्ली : भारत की ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत की पूर्व क्रिकेटरों और दिग्गजों ने जमकर तारीफ की। बीसीसीआई कार्यवाहक अध्यक्ष सी.के. खन्ना ने आस्ट्रेलिया को हराने वाली पहली एशियन टीम बनने पर बधाई का संदेश दिया। सी.के. खन्ना ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतने के लिए भारतीय टीम को और शानदार कप्तानी के लिए विराट कोहली को शुभकामनाएं।
यह आलोचकों को करारा जवाब है। अगर खराब मौसम नहीं होता तो भारत का जीत का अंतर इससे बेहतर होता। उन्होंने कहा कि मैं कप्तान कोहली को आगे भी इसी प्रकार के प्रदर्शन की भी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने अपनी रणनीति से सभी को प्रभावित किया। और भारत की जीत में एक अलग छाप छोड़ी।
जबकि उन्होंने चेतेश्वर पुजारा की उनके बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की। वनडे में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन की उन्होंने भारतीय टीम से अपनी इच्छा व्यक्त की।


Download Android App
Download iOS App



