जोहान्सबर्ग, एंटिगा, ट्रेंटब्रिज दुनियाभर में कही भी भारत का मैच हो सचिन का यह प्रसंशक मैदान पर भारत का तिरंगा झंडा लहराता हुआ नज़र आता हैं। सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन कहे जाने वाले सुधीर सचिन के साथ कई अहम मौको पर नज़र भी आ आते हैं। सचिन तेंदुलकर की दीवानी के साथ-साथ सुधीर की ज़िन्दगी का एक ऐसा पहलु भी है, जिसे आप जानकर चौंक जायेगे।
सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फ़ैन सुधीर ने सचिन की दीवानगी के चलते अपने परिवार को भी छोड़ दिया। उन्हें यह तक याद नहीं हैं की उन्होंने अपने पिता से आख़िरी बार बात कब की थी, पिता को आख़िरी बार कब देखा था।
सुधीर की ख़ास बात यह हैं की वो पूरे शरीर भर तिरंगे का रंग रंगते हैं। आगे छाती पर तेंदुलकर लिखते थे। सचिन के सन्यास के बाद उन्होंने तेंदुलकर की जगह मिस यू तेंदुलकर लिखना सुरु कर दियाँ हैं। कही मोबाइल बंद ना पड जाए इस वजह से वो हमेशा साथ में पावर बैंक रखतें हैं।परिवार वालों के बारे में पूछने पर सुधीर यह कह कर टाल देते हैं की उनके पास परिवार वालों से मिलने के लिए समय नहीं हैं। सुधीर अपनी इकलौती बहन का भी फ़ोन नहीं उठाते। इसके साथ ही सुधीर ने अब तक 3 नौकरियाँ भी छोड़ी हैं।किसी की इतनी भी दीवानगी क्या जिसकी वजह अपने माँ- बाप तक छोड़ दे। कई ऐसा न हो इसी दीवानगी के चलते उन्हें अपनी जान से भी हात धोना पड़े।