लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दिल्ली सुल्तांस ने सुशील को 55 लाख में खरीदा

NULL

नयी दिल्ली : दोहरे ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार प्रो रेसलिंग लीग के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें दिल्ली सुल्तांस ने 55 लाख रुपये की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं विदेशी खिलाड़ियों में विश्व चैम्पियन जॉर्जिया के पेट्रोशिविली गेनो को पंजाब रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। भारतीय खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली विनेश फोगाट (यूपी दंगल 40 लाख रुपये) की लगी और फिर ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक (मुम्बई महारथी, 39 लाख), गीता फोगट (28 लाख, यूपी दंगल), बजरंग पूनिया (25 लाख, यूपी दंगल) की बोली रही।

विदेशी खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन ईरान के हसन रहीमी (46 लाख, हरियाणा हैमर्स) और ओलम्पिक व वर्ल्ड चैम्पियन अमेरिका की हेलन मारोलिस (44 लाख, हरियाणा हैमर्स) की रही। ओलम्पिक चैम्पियन रूस के सोसलान रामोनोव को 38 लाख रुपये में मुम्बई महारथी ने अपनी टीम में शामिल किया।पहलवानों की इस नीलामी में दो मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन (हेलन मारोलिस और रोसलान रामोनोव) सहित रियो ओलम्पिक के दस पदक विजेताओं को शामिल किया गया जबकि तीन मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियनों (हाजी अलीयेव, हेलन मारोलिस और पेट्रोशिवली गेनो) सहित कुल दस विश्व चैम्पियनशिप के मौजूदा पदक विजेता विभिन्न टीमों को हिस्सा बने। इनके अलावा चार महाद्वीपीय चैम्पियन और कुल 20 से ज्यादा ओलम्पियन पहलवानों को सभी छह टीमों में शामिल किया गया, जिसमें भारत के ओलम्पियन गीता, विनेश, संदीप तोमर, साक्षी मलिक और सुशील शामिल हैं। लीग में पहली बार चीन, फ्रांस, हंगरी, किर्गिस्तान, मिस्त्र (इजिप्ट) और लातविया की टीमों के पहलवान इस लीग का हिस्सा बनेंगे।

लोकप्रिय टीवी एंकर साहिल खट्टर ने नीलामी को संचालित किया। टीमों की स्थिति इस प्रकार है : हरियाणा हैमर्स : हसन रहीमी (57 किलो), रजनीश (65 किलो), खेतिक सबालोव (74 किलो), रूबलजीत रांगी (92 किलो), सुमित (125 किलो), सुन यनान (50 किलो), हेलन मारोलिस (57 किलो), सरिता मान (62 किलो), पूजा (76 किलो)। मुम्बई महारथी : आंद्रेई यात्सेंको (57 किलो), सोसलान रामोनोव (65 किलो), वीरदेव गुलिया (74 किलो), सत्यव्रत कादियान (92 किलो), सत्येंद, (125 किलो), सीमी (59 किलो), ओडुनायो (57 किलो), साक्षी मलिक (62 किलो), वैस्कन सिंथिया (76 किलो)। यूपी दंगल : राहुल अवारे (57 किलो), बजरंग पूनिया (65 किलो), अब्दुराखमुनोव बेकत्रोद (74 किलो), सोमवीर (92 किलो), कोमेल घासेमी (125 किलो), विनेश (50 किलो), आईसूलू तेनबेकोवा (57 किलो), गीता फोगाट (62 किलो), जैनित नैमित (76 किलो)। दिल्ली सुल्तांस : संदीप तोमर (57 किलो), हाजी अलीयेव (65 किलो), सुशील कुमार (74 किलो), अलवरो असलान (92 किलो), हितेंद, (125 किलो), मारोई मित्रेन (50 किलो), संगीता फोगाट (57 किलो), मोनिया (62 किलो), समरअमेर हम्त्रा (76 किलो)। पंजाब रॉयल्स : उत्कर्ष काले (57 किलो), बेकबुलोतोव इलियात्र (65 किलो), जितेंद, (74 किलो), मौसम खत्री (92 किलो), पेट्रोशिविली गेनो (125 किलो), निर्मला देवी (50 किलो), पूजा ढांडा (57 किलो), ग्रिगॉरजेवा अनेस्तसीचा (62 किलो), कोम्बा लॉरोक (76 किलो)। वीर मराठा : सरवन (57 किलो), अमित धनकड़ (65 किलो), प्रवीण राणा (74 किलो), जॉर्जी कितोव (92 किलो), लेवान बरियांत्रे (125 किलो), रितु फोगाट (50 किलो), मारवा आमरी (57 किलो), रितु मलिक (62 किलो), नताल्या वारोवीबा (76 किलो)।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।