नई दिल्ली : फुटबॉल जगत के दिग्गजों में शुमार पेले ने शुक्रवार को कहा कि वह पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बजाए अपनी टीम में अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी को चुनेंगे। भारत के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के साथ बातचीत में पेले ने यह बात कही। ब्राजील के दिग्गज पेले ने कहा कि कई लोग उनकी तुलना जॉर्ज बेस्ट से करते हैं लेकिन दोनों के स्टाइल में भिन्नता है और यहीं अंतर मेसी और रोनाल्डो में है।
शुमार पेले ने कहा कि अगर मैं अपनी टीम के बारे में फैसला लूंगा, तो मैं रोनाल्डो की जगह मेसी को चुनूंगा। उन्होंने कहा कि मेसी और रोनाल्डो की तुलना करना मुश्किल है। मेसी का स्टाइल रोनाल्डो से बिल्कुल अलग है। कई लोग मेरी तुलना जॉर्ज से करते हैं, लेकिन हमारे खेल के तरीके अलग हैं। रोनाल्डो अधिक सेंटर फारवर्ड हैं, वहीं मेसी एक अधिक संतुलित खिलाड़ी हैं।
फीफा सोशल मीडिया चैनल से रोनाल्डो की छुट्टी
फुटबॉल के खेल में हुए बदलाव के बारे में पेले ने कहा कि फुटबॉल का खेल मैदान के अंदर जरा सा भी नहीं बदला है। सबसे बड़ा बदलाव सुविधाओं में आया है। हमारे पास ऐसी बेहतरीन सुविधाएं नहीं थी। पेले ने 1958 में ब्राजील के साथ पहली बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता था।


Download Android App
Download iOS App



