England vs India 3rd test : यह कहता है नॉटिंघम का रिकॉर्ड

Summary :

England vs India के बीच में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है जिसका तीसरा मैच शनिवार यानी 19 अगस्त को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाना है। 

England vs India के बीच में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है जिसका तीसरा मैच शनिवार यानी 19 अगस्त को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाना है।

England vs India

बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को छह टेस्ट मैचों में जीत मिली थी जिसमें एक जीत नॉटिंघम के इसी मैदान पर मिली थी।

नॉटिंघम का क्या कहता है रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। उसमें से एक मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि वहीं इंग्लैंड ने भारत को दो मैच में करारी हार दी है। बता दें कि तीन टेस्ट मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था।

2014 का मैच दोनों के बीच में बराबरी पर छूटा था

बता दें कि जब पिछली बार England vs India के बीच में इसी मैदान पर मैच हुआ था तो वह मैच ड्रॉ हो गया था। इस मैच में मुरली विजय ने पहली पारी में 146 रन और दूसरी पारी में 52 रन बनाए थे।

बता दें कि भारत ने पहली पारी में 457 रन बनाए थे तो वहीं दूसरी पारी में 391 रन पर घोषित किया था। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 496 रन बनाए थे।

जहीर खान ने 2007 में अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को दिलाई थी जीत

बता दें कि भारतीय टीम ने साल 2007 में इस मैदान पर जीत दर्ज कराई थी। इस मैैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान ने कुल 9 विकेट झटके थे।

पहली पारी में चार जबकि दूसरी पारी में जहीर ने पांच विकेट हासिल किए थे। राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से करारी हार दी थी।

Desk Team