आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा कि यह काफी मुश्किल टेस्ट था। दोनों मैच कड़े थे। दो बेहद प्रतिस्पर्धी टीमें और दो काफी अच्छे तेज गेंदबाजी आक्रमण। बल्लेबाजों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी और यह शानदार मुकाबला था क्योंकि गेंद काफी मूव कर रही थी।
हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और निचले क्रम ने उपयोगी योगदान दिया। इससे टीम को आगामी मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने की प्ररेणा मिलेगी।
आस्ट्रेलिया टीम में कोई बदलाव नहीं
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ मेलबर्न और सिडनी में होने वाले अंतिम दो टेस्ट के लिए अपनी टीम में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं किया। इस सूची से उदीयमान तेज गेंदबाज क्रिस ट्रीमैन को रिलीज कर दिया गया है जो दूसरे टेस्ट के लिए भी पर्थ नहीं गए थे।
आस्ट्रेलिया के टीम प्रबंधन का मानना है कि अगर उन्हें बाकी बचे मैचों में चार गेंदबाजों के आक्रमण को मजबूत करना है तो उनके पास मिशेल मार्श और पीटर सिडल के रूप में पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं।
टीम इस प्रकार है : टिम पेन (कप्तान), आरोन फिंच, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, शान मार्श, पीटर सिडल और मिशेल स्टार्क।


Download Android App
Download iOS App



