लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

बर्थडे स्पेशल: महेंद्र सिंह धोनी की ये 6 बातें जो कोई क्रिकेट फैन जिंदगी भर नहीं भुला पायेगा !

महेंद्र सिंह धोनी दिग्गज क्रिकेटरों में से एक है जिन्होंने अपनी प्रतिभा से ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आज धोनी का जन्मदिन है।

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक है जिन्होंने अपनी खेल प्रतिभा से ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया बल्कि विश्व क्रिकेट को भी बहुत कुछ सिखाया है। आज धोनी का जन्मदिन है और उनके इस 37 वें जन्मदिन पर हम आपको बता रहे है महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ ऐसी ख़ास बातें जो हर फैन के लिए यादगार है ।

महेंद्र सिंह धोनीवो भारतीय क्रिकेट के अकेले ऐसे कप्तान है जिन्होंने टी 20 विश्वकप , एकदिवसीय विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी तीनों खिताब टीम इंडिया को दिए है। अश्विन , रविंद्र जडेजा , रोहित शर्मा , विराट कोहली जैसे नामी प्लेयर धोनी की कप्तानी में निखरे।

महेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर लगभग 14 सालों का हो चुका है। टेस्ट क्रिकेट से धोनी संन्यास ले चुके है। वनडे और टी 20 क्रिकेट में भी उन्होंने अब कप्तानी छोड़ दी है। लेकिन उन्हें हर क्रिकेट फैन हमेशा याद रखेगा। धोनी क्रिकेट में एक मिसाल के रूप में देखे जाते है और उनकी बहुत सी बातें है जो प्रेरणा दायक है। लेकिन आज हम आपको बता रहे है धोनी के बारे में वो 6 ख़ास बातें जो कोई नहीं भुला सकता।

1. लम्बे बाल :

महेंद्र सिंह धोनीभारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने जब डेब्यू किया था उनके लम्बे लम्बे बाल थे जो क्रिकेट फैंस को बेहद पसंद आये। उनके इस लुक की तारीफ खुद पकिस्तान के राष्ट्रपति परवह मुशर्रफ ने भी की थी। उनका ये लम्बे बाल वाला लुक उनपर खूब फबता था।

2. नंबर 3 पर बल्लेबाजी :

महेंद्र सिंह धोनीधोनी जब शुरुआत में टीम में आये थे तो उन्हें गांगुली की कप्तानी में नंबर 3 पर खेलने का मौका मिला तब उन्होंने अपने करियर की सबसे यादगार पारियां खेली जिनमे पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन , और श्रीलंका के विरुद्ध 183 रनों की आतिशबाजी शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी को नंबर तीन पर खेलते देखना हर फैन के लिए यादगार रहा है।

3. डेथ ओवर्स में बॉलिंग सरप्राइज :

महेंद्र सिंह धोनीअंतिम ओवर में धोनी जिस तरह बॉलिंग चेंज करते थे उससे ना सिर्फ विपक्षी टीम बल्कि फैंस भी हैरान रह जाते थे। टी 20वर्ल्ड कप 2007 में जब उन्होंने अंतिम ओवर जोगिंदर शर्मा को थमाया तो कोई नहीं जानता था की धोनी का ये पासा उनकी झोली में वर्ल्डकप ले आएगा। इसके बाद भी महेंद्र सिंह धोनी अपने अनोखे फैसलों से सबको हैरान करते आये है।

4. हेलीकॉप्टर शॉट :

महेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी का ट्रेडमार्क शॉट है हेलीकॉप्टर शॉट जो अब कई बल्लेबाज भी लगाने लगे है पर धोनी का अंदाज सबसे ख़ास था। ये शॉट पहले धोनी के बल्ले से खूब निकलता था और बीते आईपीएल में भी इसकी झलक मिली पर हर फैन उनके बल्ले से ऐसे शॉट निकलते हुए देखना नहीं भूल सकता।

5.युवराज और धोनी की बाइक राइड :

महेंद्र सिंह धोनीये मौका भी टीम इंडिया के साथ साथ हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के लिए यादगार लम्हा था जब मैन आफ द मैच अवार्ड में मिली बाइक को धोनी और युवराज में मैदान के चक्कर लगाए। इस बाइक राइड में धोनी के पीछे बैठे युवी भी खूब मस्ती करते दिखाई दिए।

6.युवराज और धोनी का दोस्ताना :

महेंद्र सिंह धोनीधोनी को बेहद मजाकिया अंदाज का माना जाता है और उनके ख़ास दोस्त युवराज सिंह भी मस्ती के मामले में कहाँ पीछे रहते है। महेंद्र सिंह धोनी और युवी की मस्ती मैदान एक साथ साथ ड्रेसिंग रूम में भी खूब देखी गयी है। युवी अक्सर धोनी को उनके दीपिका के लिंकअप की ख़बरों के लिए खूब छेड़ा करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + fifteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।