नई दिल्ली : मनप्रीत सिंह ओडिशा में 28 नवंबर से शुरू होने वाले पुरूष हॉकी विश्वकप में 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे जबकि चिंगलेनसाना सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। भारत की मेजबानी में हो रहे पुरूष विश्वकप का आयोजन 28 नवंबर से ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में किया जाना है।
हॉकी इंडिया ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम विश्वकप में अपने अभियान की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम में पी आर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे। पुरूष टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि हमने विश्वकप के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ संयोजन ढूंढा है।
हमें मौजूद 34 खिलाड़ियों में से सबसे अच्छे 18 खिलाड़ियों को चुनने के लिये मुश्किल फैसले करने पड़े। हमारे अंतिम चुने हुये खिलाड़ियों में अनुभवी और युवा चेहरों का मिश्रण है। इस टीम को मौजूदा फार्म और फिटनेस के हिसाब से चुना गया है।


Download Android App
Download iOS App



