स्पेन का फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड अब ग्रेमियो मिडफील्डर आर्तुर के साथ करार की रेस में अन्य क्लबों के साथ शामिल हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 21 वर्षीय ब्राजीलियाई खिलाड़ी के नाम को पहले से ही बार्सिलोना के साथ जोड़ा गया है।
आर्तुर की बार्सिलोना जर्सी पहने फोटो सोशल मीडिया पर वाइरल को गई हैं और ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह बार्सिलोना क्लब के साथ शामिल हो सकते हैं। ‘टीवी ग्लोबो’ को दिए बयान में आर्तुर ने कहा, ‘दो क्लब हैं।
मुझे लगता है कि मेरे साथ करार के लिए क्लबों के बीच रेस मेरी कड़ी मेहनत का नतीजा है।’ पसंदीदा क्लब के बारे में पूछे जाने पर आर्तुर ने कहा कि उन्होंने यह फैसला ग्रेमियो पर छोड़ दिया है। ग्रेमियो के लिए दिए गए शानदार प्रदर्शन के दम पर आर्तुर ने कई क्लबों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आर्तुर ने ग्रेमियो क्लब कोपा लिबर्टाडोरेस जीतने में मदद की।
ब्राजीलियाई क्लब ने इस साल अक्टूबर में आर्तुर के साथ अपना करार 2021 तक के लिवए बढ़ा दिया था। इस करार में पांच करोड़ यूरो (5.8975 करोड़ डॉलर) का बायआउट क्लॉज भी शामिल है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



