इंग्लैंड और भारत के बीच में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। तीसरे टेस्ट मैच में भारत की तरफ डेब्यू करने वाले Rishabh Pant ने इस मैच में छक्का लगाकर सुर्खियां बटोरी हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच जो नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला गया था उस मैच में ऋषभ पंत ने अपनी दूसरी ही बॉल पर छक्का लगाकर खाता खोला था। बता दें कि टेस्ट मैच में ऐसा करने वाले पंत पहले भारतीय बनें हैं।
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी Rishabh Pant ने अपने टेस्ट क्रिकेट का बहुत ही शानदार आगाज किया है। पंत विकेट के पीछे तो लाजवाब थे ही वहीं बल्लेबाजी में भी वह अच्छे रहे हैं।
बता दें ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी के दौरान ही दूसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर अपना खाता खोला था। इस छक्के के पीछे की वजह क्या थी उस पर से पर्दा उठ गया है।
दूसरी ही गेेंद पर छक्के लगाने का राज
नॉटिंघम टेस्ट मैच में जब Rishabh Pant ने दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया था तो जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसका बहुत ही साधारण सा जवाब दिया।
पंत ने बताया कि पहला टेस्ट मैच खेलने के दौरान वह काफी घबराए हुए थे लेकिन जब सामने गेंद आती है तो फिर बल्ला अपने आप ही चल जाता है। गेंद आने के बाद ज्यादा नहीं सोचते और बल्ला जवाब देने को तैयार होता है।
टेस्ट में डेब्यू का अनुभव कैसा रहा
Rishabh Pant ने बताया कि टेस्ट में खेलना तो उनका सपना था। पहले टेस्ट मैच का अनुभव काफी यादगाह रहा। पंत ने कहा देश के लिए खेलना वो भी टेस्ट क्रिकेट में और उसमें अच्छा प्रदर्शन करना यह तो सपना था।
नॉटिंघम टेस्ट में विकेटकीपिंग करना आसान नहीं था क्योंकि गेंद गिरने के बाद काफी घूम रही थी। लेकिन कई महीने से लगातार इंग्लैंड में खेलने का फायदा मिला और नेस्ट में बिताए समय से विकेटकीपिंग में मदद मिली।


Download Android App
Download iOS App










