आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का नाम इन दिनों बॉलीवुड की एक हसीन अदाकारा के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक केएल राहुल बॉलीवुड अभिनेत्री निधी अग्रवाल को डेट कर रहे हैं। बुधवार देर शाम दोनों को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया। हालांकि निधि ने राहुल से अपने रिलेशनशिप की बात को नकारते हुए उन्हें अपना एक अच्छा दोस्त बताया है।
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पाडंया का नाम पहले बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम से जोड़ा जाता था, लेकिन पांड्या ने कभी खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं किया। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक दोनों का रिश्ता कितना आगे पहुंचा ये किसी को नहीं पता, लेकिन दोनों के बीच उर्वशी राउतेला की एंट्री ने इस रिश्ते पर ब्रेक लगा दिया।
टीम इंडिया के एक और ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हेजल कीथ संग सात फेरे लिए हैं। हालांकि इससे पहले युवी का नाम बॉलीवुड की एक नहीं बल्कि दो-दो अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया था। इनमें पहली किम शर्मा और दूसरी दीपिका पादुकोण हैं।
हाल ही में एक और भारतीय क्रिकेटर के फिल्म एक्ट्रेस से अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में थीं। युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री तनिष्का कपूर को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग और जल्द शादी करने की खबरें भी खूब शेयर हुई। लेकिन अभिनेत्री से रिलेशनशिप की खबरों पर युजवेंद्र ने कभी हां नहीं भरी।
भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का दिल तेलुगू एक्ट्रेस राशि खन्ना पर आ गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कमेंट नहीं किया है। राशि खन्ना ने अपने एक बयान में कहा कि वे क्रिकेट देखना पसंद करती हैं और खास कर वो बुमराह के गेंदबाजी की फैन हैं। वहीं इस रिलेशनशिप के बारे में बुमराह ने तो कभी बात भी नहीं की।
बोल्ड लुक के लिए मशहूर एक्ट्रेस सोफिया हयात ने रोहित शर्मा को डेट किया है। सोफिया ने 2012 में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वे दोनों साथ थे लेकिन अब सब कुछ खत्म हो चुका है। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, ये कोई नहीं जानता है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।