भारत जैसे विशाल देश में क्रिकेट की दीवानगी दूसरे खेल से बहुत ज्यादा है। हमारे देश के बच्चे को या फिर बूढ़े को क्रिकेट और हर क्रिकेटर के बारे में सबकुछ ही पता होता है।
लोग भले ही किसी ओर खेल के बारे में इतना न जानते हों लेकिन वह क्रिकेट के पूरे इतिहास के बारे में सबकुछ जानते हैं। हद तो तब हो जाती है जब लोग मैच देखने के लिए अपना काम छोड़कर टीवी के आगे बैठ जाते हैं। जितना क्रिकेट मशहूर है उसके साथ कई विवाद भी जुड़े हैं।
चलिए आज हम आपको भारतीय क्रिकेट के ऐसे बड़े विवादों के बारे मे बताने जा रहे हैं जिसने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं।
ये हैं भारतीय खिलाड़ियों के सबसे बड़े विवाद
1 हरभजन सिंह और एंड्रयू सायमंड्स विवाद
साल 2008 में हरभजन सिंह और एंड्रयू सायमंड्स के बीच एक विवाद हुआ था। यह विवाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच में हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के ऑल राऊंडर एंड्रयू ने हरभजन सिंह को कुछ बोल दिया था जिसके बाद हरभजन सिंह ने उन्हें मंकी बोल दिया था उसके बाद हरभजन सिंह को तीन टेस्ट मैच के लिए बैन कर दिया था।
2 सौरव गांगुली और अभिनेत्री नगमा का रिश्ता
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दुनिया के बहतरीन कप्तानों में से एक हैं। सौरव गांगूली हमेशा से ही अपने खेल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन साल 2011 में वह अपने निजी कारण की वजह से सुर्खियां में आ गए थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने से पहले शादीशुदा सौरव गांगूली का एक्ट्रेस नगमा से अफेयर की खबरें आ गईं थीं।
3 धोनी के खिलाफ आपराधिक मामला
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे चेहते खिलाडिय़ों में से एक हैं। लेकिन एमएस धोनी के ऊपर भी एक क्रिमिनल केस दायर हो चुका है। साल 2015 में बेंगलुरु के एक शख्स ने यह कहा था कि एक मैगजीन कवर पर धोनी को विष्णु भगवान के रुप में दिखाया गया था, जिसमें हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। लेकिन साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने इस केस को खारिज कर दिया है।
4 विराट कोहली को सिडनी में भीड़ के साथ असभ्य व्यवाहर करने पर लगाया था जुर्माना
साल 2012 में टीम इंडिया के हालिया कप्तान विराट कोहली ने भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान अपना आपा खो दिया था और गुस्से में भीड़ की तरफ अपनी मिडिल उंगली दिखा दी थी। इसके बावजूद कोहली की मैच की फीस में से 50 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया था।
5 विनोद कांबली और सचिन की दोस्ती में आ गई थी दरार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली बहुत ही शानदार बल्लेबाज थे। लेकिन विनोद का कैरियर कुछ खास नहीं चल पाया था। साल 2009 में कांबली ने एक क्रिकेट रिएलिटी शो में यह कहा था कि उनके बचपन के दोस्त और सहयोगी सचिन तेंदुलकर ने उनके बुरे वक्त में साथ नहीं दिया था। कांबली के इस बयान से सचिन और विनोद की दोस्ती में दरार आ गई थी।