आज हम आपके सामने आईपीएल के ऐसे 10 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में अपने नाम कई तरह के रिकॉर्ड बनाए हुए हैं। इन 10 बल्लेबाजों ने आईपीएल में अपने 10 साल के कैरियर में सबसे ज्यादा चौके और छक्के मारे हैं।
चलिए जानते हैं कि कौन हैं आईपीएल के 10 ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने आर्ईपीएल के 10 साल के कैरियर में सबसे ज्यादा चौके और छक्के जड़े हैं।
10. कीरोन पोलार्ड
10वें स्थान पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले पोलार्ड ने 123 मैच खेले हैं। साथ ही 2343 रन बनाएं हैं। जिसमें 157 चौके और 147 छक्के जड़े हैं।
9. युवराज सिंह
कई अलग-अलग फ्रेंचाइजी की ओर से खेलने वाले युवराज सिंह ने 2008 से 17 तक कुल 120 मैच खेले हैं। जिसमें 2587 रन बनाएं हैं। जिसमें 209 चौके और 141 छक्के लगाएं हैं।
8. यूसुफ पठान
8वें स्थान पर भारत के हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान हैं। पठान ने 149 मैचों में 2904 रन बनाएं हैं। और 245 चौके और 146 छक्के भी जड़े हैं।
7. एबी डिविलियर्स
सातवें स्थान पर मिस्टर 360 डीग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स ने 129 मैचों में 3473 रन बनाएं हैं। 157 छक्के और 287 चौके भी लगाएं हैं।
6. महेंद्र सिंह धोनी
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 2008 से 2017 तक 159 मैचों में 3560 रन और 251 चौके 156 छक्के लगाएं हैं।
5. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल नंबर 5 पर हैं। गेल ने 101 मैचों में 3626 रन बनाएं हैं। जिसमें 293 चौके और 265 छक्के शामिल हैं।
4. विराट कोहली
चौथे स्थान पर भारत के और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं। विराट ने 149 मैचों में 382 चौको और 159 छक्कों सहित 3565 रन बनाएं हैं।
3. रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में नंबर 3 के स्थान पर हैं। रोहित ने 159 मैचों में 354 चौके और 172 छक्के के साथ 4207 रन जड़े हैं।
2. सुरेश रैना
दूसरे स्थान पर भारत के सबसे बेहतरीन टी-20 बल्लेबाज में शामिल सुरेश रैना हैं। रैना ने 161 मैच में 4552 रन जड़े हैं। इसके अलावा 402 चौके और 173 छक्के भी जड़े हैं।
1. डेविड वॉर्नर
पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 120 मैचों में 401 चौके और 160 छक्कों की सहायता से 4014 रन जड़े हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे