ब्यूनस आयर्स : निशानेबाज तुषार माने के पुरूष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक से युवा ओलंपिक खेलों के शुरूआती दिन भारत का खाता खोला। फाइनल में तीसरे स्थान पर क्वालीफाई करने वाले माने ने 247.5 अंक से दूसरा स्थान हासिल किया जबकि ग्रिगोरी शामाकोव ने 249.2 अंक से स्वर्ण पदक जीता। सर्बिया के एलेक्सा मित्रोविच ने 227.9 अंक से कांस्य पदक हासिल किया। पोडियम स्थान के लिये अंत तक करीबी मुकाबला देखने को मिला।
फाइनल दौर से पहले माने ने 228 जबकि सर्बियाई निशानेबाज ने 227.9 अंक जुटा लिये थे। लेकिन फाइनल दौर में इस भारतीय ने 9.6 और 9.99 अंक जुटाये जबकि स्वर्ण पदक जीतने वाले शामाकोव ने 10.4 और 10.7 अंक पर निशाना लगाया। क्वालीफाफिकेशन दौर में माने तीसरे स्थान से फाइनल के लिये क्वालीफाई हुए।
निशानेबाजी विश्व कप में भारत को मिले 2 गोल्ड मेडल
भारत इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 13 स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा जिसमें 46 एथलीट देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भारत का युवा ओलंपिक में सबसे बड़ा दल है। भारत ने चीन के नानजिंग में हुए युवा ओलंपिक में एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया थे।


Download Android App
Download iOS App



