MS Dhoni को टी-20 टीम से ड्राप करने के बाद, फैंस ने किया एमएसके प्रसाद और बीसीसीआई को ट्रोल

Summary :

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि देश को पहला टी-20 विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान MS Dhoni को टी-20 टीम में नहीं शामिल किया गया है।

https://www.instagram.com/p/BpZ66iqhopQ/?utm_source=ig_embed

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है और उसमें भी महेंद्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किया गया है।

बता दें कि MS Dhoni की अभी की फॉर्म को लेकर कर्ई सवाल उठ रहे थे। भारतीय चयन समिति ने धोनी की लडख़ड़ाती फॉर्म को देखकर ही यह फैसला लिया गया है। हालांकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने कहा कि धोनी को आराम दिया गया है और भारत अब दूसरे विकेटकीपर की जगह भरने पर ध्यान दिया जा रहा है।

बता दें कि जब से महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है वह केवल लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेल रहे हैं। धोनी की यह अनुपस्थिति बहुत ही चौंकाने वाली है। एमएसके प्रसाद ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि धोनी को टीम से ड्रॉप नहीं किया गया है, लेकिन टी-20 टीम में धोनी को शामिल नहीं किए जाने पर उनके फैन्स ने कड़ी नाराजगी जताई है।

https://www.instagram.com/p/BpbTod2gIZp/?utm_source=ig_embed

इस मामले पर धोनी के फैन्स ने कहा है कि वह स्टेडियम धोनी को ही देखने आते हैं। एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा है- विराट कोहली चाहें जितने रन बना लें, सेंचुरी बना लें लेकिन मैच की टिकट धोनी को देखने से ही वसूल होती है।

MS Dhoni को टी20 टीम में ना लेने से फैन्स ने इस तरह दी अपनी प्रतिक्रिया। यहां पर देखें-

https://twitter.com/Langer_Mayanti/status/1056035229171888131

https://twitter.com/BeingAkashss/status/1056064538380951552

https://twitter.com/ShreyaJha_29/status/1056039380714811392

Desk Team