भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Virat Kohli और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिर से सुर्खियां में छा गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसमें मैच के दूसरे दिन विराट ने मैदान पर कुछ ऐसा कर दिया कि वह सुर्खियों में आ गए हैं।
बता दें कि विराट कोहली ने इंग्लैंड की जमीन पर पहला शतक बनाकर अपने नाम एक नया इतिहास रच लिया है। विराट ने शतक जडऩे के बाद कुछ खास अदांज में इसका जश्न मनाया।
Virat Kohli ने शतक बनाकर इस तरह मनाया जश्न
भारतीय टीम के कप्तान Virat Kohli ने इंग्लैंड की सरजमीं पर पहला और टेस्ट कैरियर का 22वां शतक जड़ा है। विराट ने यह शतक 172 गेंदों में बनाया है।
#KingKohli smashes his 22nd Test century inching #TeamIndia closer to victory. Watch that fantastic moment here! #ENGvIND #MenInBlue @im_viratkohli #ClearHistory #Epic70DayBattle pic.twitter.com/RMOSgPtERc
— Sony LIV (@SonyLIV) August 2, 2018
विराट कोहली ने शतक जडऩे के बाद अपने शर्ट के ऊपर के बटन खोले और अपने गले में जो चेन पहनीं थी उसे चूमा। दरअसल विराट कोहली ने जिस चेन को चूमा है उस चेन में बहुत कीमती अंगूठी है जो वह अनुष्का की मोहब्बत के तौर पर अपने पास रखते हैं।
Virat Kohli के साथ इंग्लैंड में ही हैं अनुष्का शर्मा
Virat Kohli और अनुष्का पिछले कुछ समय से एक दूसरे के साथ समय बितात रहे हैं। विराट और अनुष्का को पिछले कुछ दिनों पहले बर्मिंघम के बुलरिंग मॉल में एक साथ देखा था।
विराट और अनुष्का के फैन ने उन दोनों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लीं थी और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। फिर क्या था विराट और अनुष्का की यह शॉपिंग करने की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी।
Virat Kohli और अनुष्का ने इटली में की थी शादी
Virat Kohli और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी कर ली थी। विराट और अनुष्का ने अपनी शादी होने के बाद मीडिया को इस बात की जानकारी दी थी। विराट और अनुष्का ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में दिया था।
दिल्ली के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इसके साथ ही विराट और अनुष्का के इस रिसेप्शन पर खेल, बॉलीवुड और सियासत की बड़ी हस्तियां भी उन्हें बधाई देने आईं थीं।
शादी की रिसेप्शन में कहर ढा रहे थे Virat Kohli और अनुष्का
Virat Kohli ने अपनी ग्रैंड रिसेप्शन में जहां ब्राउन कलर की शेरवानी पहनीं थीं तो वहीं अनुष्का ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी जिसमें वह बहुत ही सुदंर लग रहीं थीं।
अनुष्का और विराट ने इटली में शादी की थी जिसमें उनके परिवारवाले थे और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अनुष्का और विराट की शादी के बाद रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड भी मीडिया पर जमकर वायरल हो गया था।