Virat Kohli ने अभ्यास मैच में लिया बड़ा विकेट, इस तरह किया सेलिब्रेट

Summary :

भारत और ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच चल रहा है जिसमें ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने पहली पारी में 151.1 ओवरों में सारी विकेट के नुकसान पर 544 का बड़ा स्कोर खड़ा किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच चल रहा है जिसमें ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने पहली पारी में 151.1 ओवरों में सारी विकेट के नुकसान पर 544 का बड़ा स्कोर खड़ा किया है।

ऑस्ट्रेलिया इलेवन के लिए सबसे ज्याद रन हैरी निएल्सन का विकेट भारतीय टीम के कप्तान Virat Kohli के खाते में गया है। इस विकेट को लेने के बाद बिंदास अंदाज के लिए जाने जाने वाले कोहली का जश्न देखते बन रहा था।

इस मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट पारी के 112वें ओवर में आरोन हार्डी ने 86 रनों का गिरा। हार्डी को इशांत ने पंत के हाथों कैच कराया। उसके बाद डैनियल फैलिंस ने संभलकर हैरी निएल्सन का साथ देना शुरू किया। अपने गेंदबाजों को विकेट के लिए संघर्ष करता देख टटम के कप्तान विराट ने खुद गेंदबाजी का जिम्मा संभाल लिया।

Virat Kohli ने 124वें ओवर में हैरी निएल्सन को अपना शिकार बनाया है। दरअसल शतक पूरा करने के बाद निएल्सन बड़ी हिट लगाना चाहते थे, लेकिन वह उमेश यादव के हाथों लपक लिए गए। उन्होंने 170 गेंदों का सामना किया और 9 चौके लगाए हैं। उनके शतक की बदौलत ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलवेन 544 रनों तक पहुंच सका है।

यूं मनाया Virat Kohli ने  विकेट लेने के बाद जश्न

उमेश ने जैसे ही कैच लिया Virat Kohli हैरान हो गए। विराट के इस रिएक्शन से लग रहा था कि उन्हें अपनी गेंदबाजी पर विकेट की उम्मीद नहीं थी। इसके बाद आउट होने वाले बल्लेबाज ने भी उनके करीब से निकलते हुए विकेट की बधाई दी।

हालांकि, कुछ देर बाद विराट कोहली इस विकेट का जश्न मनाने लगे। बता दें कि मैच के तीसरे दिन भी विराट ने दो ओवर किए थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

Desk Team