वनडे रैंकिंग में विराट कोहली ने हासिल किये करियर के सबसे ज़्यादा पॉइंट्स, कुलदीप भी हुए टॉप 10 में शामिल

Summary :

NULL

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए करियर के सर्वश्रेष्ठ 911 अंक हासिल किए।

kohli vs eng के लिए इमेज परिणाम

1991 में ऑस्ट्रेलिया के डीन जोंस को 918 रेटिंग अंक मिले थे, उसके बाद किसी बल्लेबाज को मिले यह सबसे ज्यादा अंक हैं। जबकि कुलदीप यादव ने छठे स्थान के साथ गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में जगह बनाई।

kuldeep yadav के लिए इमेज परिणाम

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुलदीप ने 3 मैच में 9 विकेट लिए। उन्होंने नॉटिंघम में 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे। कुलदीप 8 स्थानों की छलांग लगाते हुए छठे पायदान पर पहुंच गए। टॉप टेन गेंदबाजों में कुलदीप तीसरे भारतीय हैं।

kuldeep yadav के लिए इमेज परिणाम

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले और स्पिनर युजवेंद्र चहल 10वें स्थान पर हैं। वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले 5वें स्पिनर पर भी हैं। लिस्ट में अन्य स्पिनर अफगानिस्तान के राशिद खान दूसरे, दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर 7वें, इंग्लैंड के आदिश रशीद 8वें और भारत के युजवेंद्र चहल 10वें स्थान पर हैं।

चहल के लिए इमेज परिणाम

वनडे रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा और शिखर धवन भी शामिल हैं। रोहित चौथे और धवन 10वें नंबर पर हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी 14वें पायदान पर हैं।

रोहित शर्मा के लिए इमेज परिणाम

इंग्लैंड के जो रूट दूसरे, पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 5वें स्थान पर हैं। वनडे के टॉप-10 ऑलराउंडर में भारत का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। टॉप-20 में हार्दिक पंड्या (15वां स्थान) एकमात्र ऑलराउंडर हैं।

hardik pandya के लिए इमेज परिणाम

Desk Team