भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में तीन टेस्ट,छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए केपटाउन पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि टेस्ट मैच सीरिज की शुरूआत पांच जनवरी से होने वाली है। 5 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। इस दौरे को क्रिकेट के जानकार टीम का सबसे अहम दौरा मान रहे हैं।
क्योंकि इसी से साबित होगा कि विराट एंड कंपनी में कितना दम है। इस बार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के सामने कई नई चुनौती है क्योंकि भारत ने पिछले 25 साल में दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरिज नहीं जीती है जिसकी शुरूआत 1992 से हुई।
दक्षिण अफ्रीका के इस दौरे पर टीम इंडिया के खिलाडिय़ों के साथ उनके परिवार भी गए हैं। कप्तान विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे हैं। इसे वैसे विरुष्का का दूसरा हनीमून भी कहा जा रहा है। क्योंकि 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी के बाद यह कपल फिनलैंड हनीमून मनाने के लिए गए थे।
Cape Town is such a beautiful place anyways, and even more beautiful with my one and only! ?❤ pic.twitter.com/1HHbK3Nt6z
— Virat Kohli (@imVkohli) January 3, 2018
मुंबई में हुए रिसेप्शन के बाद अनुष्का,विराट और टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका आ गए हैं। विरुष्का ने यहां एक साथ नया साल का जशन मनाया और अब एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
Wishing you all a very happy, healthy and prosperous New year. Love and light to all. ?? pic.twitter.com/zYKWLXz6ka
— Virat Kohli (@imVkohli) January 1, 2018
दक्षिण अफ्रीका पहुंचे विराट-अनुष्का पहली बार 1 जनवरी को नए साल की बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। अब फिर 3 जनवरी को विराट ने एक बार दोबारा से अनुष्का के साथ अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में विराट उसी टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं जो उन्होंने न्यू ईयर की बधाई देने वाले ट्वीट में पहनी थी लेकिन इस फोटो में अनुष्का ने दूसरी डे्रस पहनी है।
Virat is basically all of us.
Ek Tshirt mein honeymoon nikal dega.#Virushka pic.twitter.com/UhTcT1co5b— Anshika Tandon (@AnshikaTandon08) January 3, 2018
जैसे ही विराट ने यह तस्वीर शेयर की तो लोगों ने इस फोटो पर कमेंट करने शुरू कर दिए है। यूजर्स इस फोटो पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Virat is basically all of us.
Ek Tshirt mein honeymoon nikal dega.#Virushka pic.twitter.com/UhTcT1co5b— Anshika Tandon (@AnshikaTandon08) January 3, 2018
बता दें कि साउथ अफ्रीका टूर के दौरान विराट-अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जब वह दोनों 50% सेल वाली दुकान के सामने खड़े थे। अब इसके बाद एक बार फिर से विराट की इस फोटो को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
Same T’s at 50% discount?
— Faran Shakeel (@Faranshakeels) January 3, 2018
इससे पहले नए साल पर भी विराट ने अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए नए साल की बधाई दी थी। विराट और अनुष्का ने 1 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपने हनीमून की पहली ऑफिशियल तस्वीरें डालीं, जिसमें वह दोनों खिली धूप में खड़े हैं। इस कपल ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, आपको नए साल की शुभकामनाएं, नए साल आपके लिए स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। लव एंड लाइट्स टू ऑल।
These two are setting #RelationshipGoals for the people out there. #Virushka enjoying in Cape-Town. Virat Kohli and Anushka Sharma are posting their photos by just changing location. pic.twitter.com/YrwX0NS9U9
— Aditya Saha (@adityakumar480) January 3, 2018
Virat kohli and his consistency are made for each other..
He carries consistency in every form even in taking same pose selfies too.. #Virushka pic.twitter.com/sqMa3RSJ8o— Aditii? (@Sassy_Soul_) January 3, 2018
देश की हर छोटी–बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार