मुंबई : वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोवमैन ने घोषणा की कि भारतीय पहलवान कविता देवी अगले महीने अमेरिका में होने वाले माई यंग क्लासिक टूर्नामेंट में भाग लेंगी। फ्लोरिडा में आठ और नौ अगस्त को होने वाली इस प्रतियोगिता में 32 महिला पहलवान शामिल हैं जिसमें से कविता एकमात्र भारतीय होंगी।
स्ट्रोवमैन ने कहा कि कविता की भागीदारी से ज्यादा दर्शक जुटाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पिछले साल भी इसमें भाग लिया था।डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू में भारतीय प्रतिभाओं के बारे में बात करते हुए स्ट्रोवमैन ने कहा कि जिंदल महल मजबूत एथलीट और प्रतिस्पर्धी है। उन्होंने कहा, ‘‘हर बार जब भी वह फाइट के लिये आता तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है।’’
अमेरिका की इस कंपनी ने पिछले साल माई यंग क्लासिक टूर्नामेंट की घोषणा की थी जो डब्ल्यूडब्ल्यूई हाल आफ फेम खिलाड़ी और डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू. के महान सुपरस्टार में से एक माई यंग के नाम पर रखी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



