BREAKING NEWS
अमृतपाल सिंह
अमृतपाल सिंह की की खोज का आज तीसरा दिन है और पुलिस को लगभग बड़ी सफलता आज प्राप्त हो गई है। सूत्रों के अनुसार बता दें खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल की तलाश के तीसरे दिन पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर पुलिस की कार्रवाई के बीच अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि सरकारों को ‘‘राजनीतिक हितों के लिए आतंक का माहौल’’ बनाने से बचना चाहिए।
कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले संगठन से जुड़े चार सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार करने के बाद रविवार को असम के डिब्रूगढ़ लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस एक्शन मोड़ में है। किसी भी वक्त अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की जा सकती है।
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है।बता दें पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं पंजाब पुलिस के जवान अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए जुटे हुए हैं।