BREAKING NEWS
कोरोना की पुष्टि
इलाज चल रहा है
ठीक हो चुके
मृत लोग
आज का राशिफल
पारिवारिक जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करने के बाद भी किसी सदस्य द्वारा आपके ऊपर भरोसा न करना आत्मिक एवं मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में किसी बड़े वकील से बातचीत हो सकती है।
कार्य के सिलसिले में मित्र के साथ नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। पैसे का लेन-देन करते समय दस्तावेजों को भलीभांति पढ़ लें, कुछ हानि की आशंका बन सकती है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
कुछ समय आत्मचिंतन एवं आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आत्मिक एवं मानसिक सुकून मिलेगा। मशीनरी एवं इलेक्ट्रानिक से जुड़े कार्यों में बढ़ौतरी होगी। व्यापारी वर्ग अपनी नीतियों को गुप्त रखें, विरोधी हानि पंहुचा सकते हैं।
व्यक्तिगत जीवन में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप समस्या उत्पन्न कर सकता है। अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर जरूर ध्यान दें। मजदूर वर्ग को ठेकेदार के माध्यम से कोई नया कार्य मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं।
कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों की सुनवाई आज अच्छे परिणाम देगी। खुशी का माहौल रहेगा। पड़ोसियों से संबंध अच्छे बनाकर रखें। छोटी-छोटी अनसुनी-अनकही बातों को नजरंदाज कर दें। संतान के नकारात्मक व्यवहार से मानसिक कष्ट मिल सकता है।