BREAKING NEWS
किरेन रीजीजू
कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को ‘‘भारत विरोधी गिरोह’’ का हिस्सा बताने संबंधी केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू की टिप्पणी को लेकर रविवार को विपक्षी दलों के नेताओं ने उन पर निशाना साधा।
कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कार्यपालिका और न्यायपालिका समेत विभिन्न संस्थाओं की मार्गदर्शक संवैधानिक ‘लक्ष्मण रेखा’ की ओर ध्यान दिलाया और हैरानी जताते हुए सवाल किया कि यदि न्यायाधीश प्रशासनिक नियुक्तियों का हिस्सा बनते हैं, तो न्यायिक कार्यों को कौन करेगा।
कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं और इसके समाधान के तरीके हैं। उन्होंने न्यायाधीशों की नियुक्ति के मुद्दे पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच मतभेद के संबंध में यह टिप्पणी की।
वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्वाचन को रद्द कराने वाले ऐतिहासिक मामले में प्रसिद्ध नेता राजनारायण का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रख्यात न्यायविद् और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री शांति भूषण का संक्षिप्त बीमारी के बाद मंगलवार को दिल्ली स्थित उनके घर में निधन हो गया
किरेन रीजीजू ने सोमवार को 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी के एक वृत्तचित्र पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह वे शीर्ष अदालत के कीमती वक्त को ‘‘बर्बाद’’ करते हैं।