BREAKING NEWS
कोरोना की पुष्टि
इलाज चल रहा है
ठीक हो चुके
मृत लोग
कृषि कानून
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरुद्ध दिल्ली के पास हो रहे आंदोलन के समर्थन में मुंबई में किसानों को जुलूस निकालने की कोई जरूरत नहीं है।
आंदोलनरत किसान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकालने जा रहे हैं। इन्हीं किसानों के समर्थन में बिहार भाकपा (माले) ने भी राज्य के ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की है।
कृषि कानूनों पर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। ऐसे में गाजीपुर बॉर्डर पर हजारों की संख्या में ट्रैक्टर आ चुके हैं, जो गणतंत्र दिवस पर परेड में शामिल होंगे। हालांकि किसानों ने परेड के लिए अपनी व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है।
कृषि कानूनों के खिलाफ आज मुंबई के आजाद मैदान में रैली होने वाली है, जिसमें शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में किसान मुंबई पहुंच चुके हैं।
मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, "बसपा का केंद्र सरकार से पुनः अनुरोध है कि आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए, खासकर तीन कृषि कानूनों को जरूर वापस लेना चाहिए।"