BREAKING NEWS
गणतंत्र दिवस
देश के 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह में यहां कर्तव्य पथ पर आत्मनिर्भरता की भावना से लैस सैन्य ताकत, विविधतापूर्ण एवं जीवंत सांस्कृतिक धरोहर और नारी शक्ति का बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया गया।
विश्व के नेताओं ने बृहस्पतिवार को भारत के गणतंत्र दिवस की बधाई दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया तथा संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
गुजरात पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद शहर में सिलसिलेवार बम विस्फोट करने की धमकी देने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आज देश 74वें गणतंत्र दिवस को मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर देश का नेतृत्व किया। वे पहली बार देश के मुख्य अतिथि और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आई विभिन्न झांकियों में से अधिकांश का शीर्षक इस वर्ष 'नारी शक्ति' रहा। वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए 479 कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गणतंत्र दिवस परेड में रंग भर दिया।