BREAKING NEWS
दिव्या काकरान
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता पहलवान दिव्या काकरान को पांच लाख रुपये से पुरस्कृत किया।दिव्या उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में रहती हैं जिसका प्रतिनिधित्व तिवारी लोकसभा में करते हैं।
राष्ट्रमंडल खेल-2022 में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान दिव्या काकरान ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी की निवासी होने और कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाएं जीतने के बावजूद उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से कभी कोई मदद नहीं मिली।
स्टार पहलवान बजरंग पूनिया , साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में शुक्रवार को शानदार शुरूआत करते हुए तीन स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले जबकि अंशु मलिक को पदार्पण करते हुए रजत पदक मिला। वही , दिव्या काकरान ने कांस्य पदक जीता ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया ,साक्षी मलिक, दीपक पूनिया और रजत पदक जीतने वाली अंशु मलिक को बधाई दी है ।