BREAKING NEWS
नेशनल न्यूज इन हिंदी
एशिया के सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडाणी को अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने का अब भी अफसोस है। वह 1978 में सिर्फ 16 साल की उम्र में औपचारिक शिक्षा बीच में ही छोड़कर अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई चले गए थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनके नेतृत्व में जारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’को देश में हर जगह लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पदयात्रा भय और नफरत के खिलाफ है, जो समाज में फैलाई जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह यात्रा बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ भी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम अगले साल एक जनवरी तक पूरा होने की गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा को लेकर उन पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि क्या शाह राम मंदिर के पुजारी हैं जो वह ऐसी घोषणा कर रहे हैं।
त्रिपुरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी अटकलों को विराम देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में माणिक साहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
अफगानिस्तान में बृहस्पतिवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया और दिल्ली में भी इसके झटके महसूस किये गये। अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रात्रि करीब 7:55 बजे भूकंप आया। अभी तक जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।