BREAKING NEWS
कोरोना की पुष्टि
इलाज चल रहा है
ठीक हो चुके
मृत लोग
मौसम विभाग
भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्से में औसत से बहुत अधिक तापमान के साथ गर्मी ने दस्तक दे दी है। कभी होली उत्सव तक हल्की गर्मी का अहसास होता था, कभी-कभी बारिश भी हो जाती थी लेकिन इस बार 29 मार्च को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सैल्सियस को छू गया था
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि दिन में दिल्ली का आसमान साफ रहेगा और हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
दिल्ली में होली के दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक है।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रही। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि दिन गुजरने के साथ मौसम में सुधार होगा।