BREAKING NEWS
कोरोना की पुष्टि
इलाज चल रहा है
ठीक हो चुके
मृत लोग
राम मंदिर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के 27 लाख परिवारों से 57 करोड़ रुपये चंदा एकत्र किया।
श्रीलंका में भारत के उच्चायोग ने बताया कि श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा और यह भारत एवं श्रीलंका के संबंधों की मजबूती का स्तम्भ बनेगा।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ट्रस्ट की गतिविधियों, सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए राम जन्मभूमि परिसर से करीब दो-तीन किलोमीटर दूर तकरीबन 1.15 लाख वर्ग फुट जमीन खरीदी है।
श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि माता सीता को रावण ने श्रीलंका में इसी स्थान पर बंदी बनाकर रखा था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम केवल तभी पूरा होगा, जब देश भर में सामाजिक-सांस्कृतिक-आर्थिक आत्मसात (समावेश) संबंधी कार्य पूरा हो जाएगा।