BREAKING NEWS
कोरोना की पुष्टि
इलाज चल रहा है
ठीक हो चुके
मृत लोग
लोहड़ी
देशभर में आज यानी 13 जनवरी 2021 को लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोहड़ी के खास अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को अपने बचपन के दिन की याद आ गई है।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 49वें दिन जारी है। वहीं किसानों ने इस आंदोलन को आगामी दिनों में तेज करने का आह्वान किया है। इस बीच पंजाब के किसानों ने बुधवार को लोहड़ी के मौके पर केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर इन कानूनों के प्रति अपना विरोध व्यक्त किया।
केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का बुधवार को 49वां दिन है। किसान अपनी मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दिल्ली सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि वह लोहड़ी के मौके पर प्रदर्शनस्थलों पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे।
लोहड़ी की अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने देशवासियो को बुधवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
आम आदमी पार्टी (AAP) जालंधर की जिला प्रधान (शहरी) राजविंदर कौर और जिला प्रधान (देहाती) प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने रविवार को कहा कि पार्टी लोहड़ी की शाम किसानों को समर्पित करेगी।