BREAKING NEWS
Congress
अनुभवी नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी प्राथमिक कारण थे जिनकी वजह से उन्होंने एवं कई अन्य ने कांग्रेस को छोड़ा। उन्होंने दावा किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में रहने के लिए ‘रीढ़विहीन’ होने की जरूरत है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई के विषय को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि इस समस्या लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार है जो ‘इतिहास की सबसे नाकारा सरकार’ है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘भारत में फासीवाद’’ टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को ‘‘बदनाम’’ और ‘‘अस्थिर’ करने के सभी प्रयास विफल होंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास लोगों का ‘‘आशीर्वाद’’ है।
प्रियंका गाँधी वाड्रा आज कर्नाटक में 'मैं नेता हूं' नामक महिला सम्मलेन को संबोधित करेंगी। सम्मलेन बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में आयोजित किया गया है। प्रियंका के स्वागत में पार्टी की तरफ से पुरे बेंगलुरु में बड़े और ऊंचे कटआउट तथा बैनर लगाए गए हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार पर सच्चाई को छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह देश में डर का माहौल पैदा कर नफरत फैला रही है और इस माहौल को खत्म करने की सख्त जरूरत है।"