BREAKING NEWS
कोरोना की पुष्टि
इलाज चल रहा है
ठीक हो चुके
मृत लोग
Aap
दिल्ली में पांच नगर निगम वार्डों के उप-चुनावों के लिए प्रचार शुक्रवार को समाप्त हो गया। मुख्य प्रतिद्वंद्वियों आप, भाजपा और कांग्रेस ने रविवार को होने वाले उपचुनावों में अपनी अपनी जीत का दावा किया है।
दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डो के लिए उपचुनाव में अब मात्र तीन दिन बचे हैं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को रोड शो कर अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा।
किसानों के विरोध के बीच, पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है, जबकि भाजपा, जो केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर गुस्से का सामना कर रही थी, का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है।
आम आदमी पार्टी ने 21 साल की जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को तत्काल रिहा करने की मांग की और इसे ‘‘न्यायेतर अपहरण’’ करार दिया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसान आंदोलन में हिस्सा लेने आए कुछ लोगों के लापता होने पर चिंता जताई है। ऐसे 115 लोगों की सूची बनाई गई है, जो कि दिल्ली की अलग-अलग जेलों में बंद हैं।