BREAKING NEWS
कोरोना की पुष्टि
इलाज चल रहा है
ठीक हो चुके
मृत लोग
Aarey Colony
शिवसेना, सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी है लेकिन शहर के हरित क्षेत्र में पेड़ काटे जाने के फैसले पर उसने अलग रुख अपना रखा है।
राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया, "आरे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत। हालांकि सबसे बड़ी चिंता कि बात महाराष्ट्र सरकार का उच्चतम न्यायालय में यह स्वीकार करना है कि अधिकतर पेड़ काटे जा चुके हैं।"
मुंबई की एक सत्र अदालत ने आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों के काम में बाधा डालने और उनपर हमला करने के आरोप में बीते दो दिनों में गिरफ्तार किए गए 29 प्रदर्शनकारियों को रविवार को जमानत दे दी।
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री दीया मिर्जा भी उन सेलेब्रिटीज में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने मुंबई के आरे कॉलोनी में मेट्रो रेल यार्ड बनाए जाने के लिए लगभग 400 पेड़ों को काट दिए जाने पर महाराष्ट्र सरकार की निंदा की है। सरकार की निंदा करने पर दोनों ट्रोल के शिकार हुए।
मुंबई की आरे कॉलोनी और उसके आसपास के इलाके में रविवार को दूसरे दिन भी लागू निषेधाज्ञा के बीच मेट्रो कार शेड बनाने के लिये पेड़ों की कटाई का काम लगातार जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी