BREAKING NEWS
Ankit Gupta
बिग बॉस फेम प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जमकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में अपने बेहतरीन गेम और धाकड़ अंदाज से सभी का दिल जीत लिया था। बिग बॉस के घर के प्रियंका ने हर तरह के रिश्तें बनाए थे। दोस्ती, दुश्मनी, प्यार लेकिन इन सारे रिश्तों में एक रिश्ता जो आज भी फैंस नहीं भूल पाते है वो है प्रियंका और अंकित गुप्ता के दोस्ती का रिश्ता।
जब भी प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता साथ दिखाई देते है तो इनके चाहने वाले ख़ुशी से झूम उठते हैं। ऐसे में अब इनके फैंस के लिए एक ज़रूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो, 'नच बलिये 10' में प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता पार्टिसिपेट कर सकते हैं।
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में टीवी एक्टर अंकित गुप्ता को डेट करने की बात पर चुप्पी तोड़ी है। उइस बात पर अब प्रियंका चाहर चौधरी ने भी चुप्पी तोड़ी है। अंकित गुप्ता के रिश्ते का सच बयां किया है।
बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी शो से बाहर आने के बाद जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। भले ही प्रियंका बिग बॉस का खिताब नहीं जीत पाई थी, लेकिन प्रियंका ने अपने गेम से हर किसी को दीवाना बना दिया था। वही प्रियंका बिग बॉस के घर में अपने सबसे खास दोस्त अंकित गुप्ता के साथ भी काफी अच्छी दोस्ती निभाती हुई नजर आई हैं।
हाल ही में साजिद खान ने प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता से एक मीटिंग के दौरान मुलाकात की। इस गेट-टु-गेदर के बीच MC स्टैन और अब्दू रोजिक के बीच चल रही फाइट पर भी चर्चा हुई जिस पर उन्होंने जल्द ही सब सॉटेड होने की बात भी कही।