BREAKING NEWS
कोरोना की पुष्टि
इलाज चल रहा है
ठीक हो चुके
मृत लोग
Arvind Kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी नगर निगम उपचुनावों से पहले बुधवार को कहा कि शहर में भाजपा शासित नगर निकायों में अव्यवस्था का आलम है और आम आदमी पार्टी (आप) ही एकमात्र विकल्प है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को बधाई दी। राज्य के नगर निकाय चुनाव में आप ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में 26 फरवरी को रोड शो करेंगे। राज्य के नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
मोदी के गृह राज्य गुजरात की कुल आठ में से छह महानगरपालिकाओं अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर के 21 फरवरी को हुए चुनाव की मतगणना के दौरान एक बार फिर सत्तारूढ़ भाजपा का दबदबा दिख रहा है।
पंजाब में मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि वह केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 21 मार्च को मोगा जिले में ‘किसान महासम्मेलन’ आयोजित करेगी।