BREAKING NEWS
Ashok Chandna
खेलमंत्री अशोक चांदना ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को निशाने पर लेते हुए खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया फिर एक ही बचेगा।
राजस्थान में खेल मंत्री अशोक चांदना द्वारा पद से मुक्त करने वाले ट्वीट के बाद अब उनके सुर बदल गए है।
जैसे-जैसे राज्यसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य में कांग्रेस विधायकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। नौकरशाही और राजनीतिक प्रभुत्व के बीच गुटबाजी और टकराव की कहानियां सामने आ रही हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि खेल मंत्री अशोक चांदना की 'उन्हें मंत्री पद से मुक्त करने' की टिप्पणी को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए
राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों की नाराजगी का एक और मामला बृहस्पतिवार को तब सामने आया जब खेलमंत्री अशोक चांदना ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय के आला अधिकारी के प्रति अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उन्हें मंत्री पद से मुक्त करने तक का आग्रह कर दिया।