BREAKING NEWS
B J P
कांग्रेस नेता हिंदू विरोधी बयान देकर पार्टी को मुश्किल में डाल देते हैं, कांग्रेस की छवि हिंदू विरोधी होने कारण वह अपना बड़ा वोटबैंक खो चुकी हैं। गीता में जिहाद को लेकर बयान देने से कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल फंस गये हैं।
विवादित द्रमुक नेता ए राजा की हिंदुओं पर की गयी टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने बिरला से शिकायत करके अपना रोष जताया है। दरअसल ए राजा द्रमुक के वरिष्ठ नेता है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि संविधान की रक्षा और लोगों के अधिकारों की गारंटी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर रखना चाहिये।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई में लंबे समय से संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील बंसल को बुधवार को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।