BREAKING NEWS
Bbc Controversial Documentary
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। खबरों के अनुसार , फोन पर डॉक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर पथराव किया गया है।
जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) छात्र संघ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बीबीसी के विवादित वृत्तचित्र का प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं कर सका। एक छात्र संगठन ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ के कार्यालय का बिजली और इंटरनेट कनेक्शन काट दिया।