BREAKING NEWS
Bhabiji Ghar Par Hai
पॉपुलर कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' की गोरी मैम यानी अनिता भाभी फेम एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव प्रेग्नेंट हैं। वे अपने दूसरे ट्रिमेस्टर में चल रही हैं। हालांकि, अपनी शादी की तरह उन्होंने इसे भी अब तक पूरी तरह गुप्त रखा था।
'भाबीजी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे अपने पति पीयूष पूरे से शादी के 19 साल बाद अलग हो गई हैं। दोनों लगभग एक साल से साथ नहीं रह रहे हैं और सुलह की संभावना कम ही लग रही है। एक्ट्रेस ने साल 2003 में शादी रचाई थी।
इन दिनों एक्ट्रेस अपने शो 'मैडम सर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, शिल्पा शिंदे ने एक नया इंटरव्यू दिया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि वो अपने शो 'मैडम सर' से खुश नहीं है क्योंकि इसका ट्रैक उन्हें पसंद नहीं आ रहा है।
टीवी दुनिया की मशहूर अंगूरी भाभी एक बार फिर टीवी पर वापसी करने वाली हैं। जल्द ही 'भाभी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपने फैंस के लिए डेली सोप करती दिखाई देंगी। आपको बता दें, 6 साल से एक्ट्रेस ने कोई डेली सोप नहीं किया है।
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी टीवी शो 'भाभीजी घर पर है' में मलखान का किरदार निभाकर लोगों के चेहरे पर हंसी बिखेरने वाले दीपेश भान का शुक्रवार को निधन हो गया। दीपेश भान की मौत की खबर से टीवी की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। दीपेश के जाने के बाद अब उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।