BREAKING NEWS
Bharatjodo Yatra
आज (5 जनवरी-2023) राहुल गाँधी की अगुवाई में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ऐलम गांव से आगे बढ़ी, शामली के ऐलम गांव से रात्री विश्राम के बाद यात्रा सुबह 6 बजे फिर शुरू की गई है।
भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को खूब समर्थन मिल रहा है जिसके बाद यात्रा दिल्ली आ पहुंची है। यात्रा के दिल्ली दाखिल होते ही राहुल भारत के प्रधानमंत्री रह चुकें नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री की समाधियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता रहे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।