BREAKING NEWS
Bihar Bjp
बिहार में गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी सभी वर्गों में सियासी पैठ बढ़ाने के लिए समीकरण तैयार कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा हैं की दशहरे के बाद बिहार बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता हैं। लेकिन इसको लेकर अभी तक किसी कद्दावर नेता का नाम सामने नहीं आया हैं।
बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों, जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में ‘मनमुटाव’ की अटकलों के बीच प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ संबंध तोड़ देते हैं तो वह उन्हें और उनकी पार्टी को गले लगाने के लिए तैयार हैं।
संजय जायसवाल ने कहा कि वह स्टीवेंस जॉनसन सिंड्रोम से पीड़ित हैं, जो एक गंभीर बीमारी है। उन्होंने समर्थकों को सात दिनों तक नहीं मिलने की सलाह दी है।
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल को एक बार फिर झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सीताराम यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है।