BREAKING NEWS
Budget 2022
योगी सरकार के बजट 2022-23 को बसपा प्रमुख मायावती ने घिसा-पिटा और जनता की आंख में धूल झोंकने वाला करार दिया है।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज बजट पेश किया है। विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट पेश किया।
संसद के बजट सत्र का समय से एक दिन पहले समापन कर दिया गया। बजट 2022 सत्र के दूसरे चरण का आज 17वां दिन और अंतिम दिन रहा। संसद के उच्च सदन राज्यसभा और निचले व लोकप्रिय सदन लोकसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था फिर से गति पकड़ रही है और यह आर्थिक क्षेत्र में सरकार के फैसलों और देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद का प्रतिबिम्ब है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 7 सालों में हमने बीज से बाज़ार तक अनेक नई व्यवस्थाएं तैयार की हैं, पुरानी व्यवस्थाओं में सुधार किया है। सिर्फ 6 सालों में कृषि बजट कई गुना बढ़ा है।