BREAKING NEWS
Cold Wave
राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों भीषण ठंड हो रही थी, लेकिन अब शीतलहर का प्रकोप कुछ कम होता दिखाई दे रहा है।साथ ही बृहस्पतिवार रात को बूंदाबांदी के आसार है।
देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड हो रही है। बढ़ती ठंड ने लोगों को बुरी तरह से परेशान कर दिया है।पूरे उत्तर-भारत में लगातार ठंड का कहर जारी है।
उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण ठंड तथा घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है, भीषण शीतलहर के कारण परिवहन व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है।
राजधानी दिल्ली में ठंड का सितम जारी है।लगातार बढ़ती ठंड की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार सुबह भीषण शीतलहर का प्रकोप रहा। बता दें कि मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच ठंड के कारण मौतों के आंकड़े भी लगातार बढ़ते जा रहे है। सर्दी की बजह से हृदय रोग की समस्या तेजी से बढ़ी है। यूपी के कानपुर शहर इस समस्या से गुजर रहा है। यहां हार्ट इंस्टीट्यूट में अचानक से दिल के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है।