BREAKING NEWS
Commonwealth Games 2022
उत्तर प्रदेश सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में पदक विजेताओं को सम्मानित करने का फैसला किया है। सरकार पदक विजेताओं को नकद पुरस्कारों के साथ खेल नीति के अनुसार नौकरी प्रदान करेगी।
भारत की शटलर पीवी सिंधु ने सोमवार को बर्मिघम राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 के आखिरी दिन कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराकर अपना पहला एकल स्वर्ण पदक जीत लिया।
भारत के मशहूर भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर हर किसी का दिल जीत लिया था। लेकिन अब उनके पाकिस्तानी दोस्त अरशद नदीम ने भी नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है।
एल्डोस पॉल की अगुआई में भारत ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष त्रिकूद स्पर्धा में पहले दो स्थान पर कब्जा जमाकर इतिहास रच दिया और एथलेटिक्स में चार पदकों के साथ रविवार का दिन भारत के लिये यादगार हो गया ।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहासिक जीत दर्ज की है। कप्तान सविता पूनिया के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्टॉपवॉच विवाद से उबरते हुए रविवार को यहां गत चैंपियन न्यूजीलैंड को शूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता।